AI उपयोग नीति
हम AI को सहायक की तरह इस्तेमाल करते हैं, लेखक या फ़ैक्ट-चेकर की तरह नहीं। हर प्रकाशित शब्द और तथ्य की ज़िम्मेदारी संपादक की है।
- कहां इस्तेमाल होता है: दस्तावेज़ ढूंढने और सार निकालने, शुरुआती ढांचा बनाने, अनुवाद में मदद, सबटाइटल और कोड लिखने में।
- कहां नहीं: किसी तथ्य, आंकड़े या उद्धरण का स्रोत AI नहीं होता। हर तथ्य मूल स्रोत से मिलाया जाता है।
- AI तस्वीरें और आवाज़: सिर्फ़ प्रतीकात्मक चित्रों के लिए, और उन पर साफ़ "AI से बना प्रतीकात्मक चित्र" लिखा जाता है। किसी असली व्यक्ति, प्रोजेक्ट या घटना जैसी दिखने वाली AI तस्वीर हम नहीं बनाते। AI वॉइसओवर वाले वीडियो में भी यह बताया जाता है।
- यह नीति सूचना प्रौद्योगिकी नियमों में फ़रवरी 2026 के संशोधन को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो AI से बनी ऑडियो-विज़ुअल सामग्री पर लेबल को ज़रूरी बनाता है।