प्राइवेसी नीति

SCR Times पढ़ने के लिए आपको कोई खाता बनाने या निजी जानकारी देने की ज़रूरत नहीं है। हम उतनी ही जानकारी लेते हैं जितनी किसी काम के लिए ज़रूरी हो।

यह नीति डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 और उसके नियमों को ध्यान में रखकर लिखी गई है।

हम क्या जानकारी लेते हैं

स्थिति जानकारी किसलिए
आप सिर्फ़ साइट पढ़ते हैं कोई निजी जानकारी नहीं। हमारी साइट अभी कोई कुकी नहीं लगाती। —
आप हमें ईमेल करते हैं आपका नाम, ईमेल और जो आप लिखें जवाब देने, सुधार या शिकायत निपटाने के लिए
आप टूल्स इस्तेमाल करते हैं कुछ नहीं — टूल्स आपके ब्राउज़र में ही चलते हैं —

दूसरी सेवाएं जिनसे आपका ब्राउज़र जुड़ता है

  • Cloudflare: साइट Cloudflare के सर्वर से चलती है, जो सुरक्षा और तकनीकी कामों के लिए सामान्य सर्वर लॉग (जैसे IP पता, ब्राउज़र का प्रकार) रख सकता है।
  • OpenStreetMap: SCR नक्शा पेज खोलने पर नक्शे की तस्वीरें OpenStreetMap के सर्वर से आती हैं।

आगे अगर हम विज्ञापन, विश्लेषण (analytics), न्यूज़लेटर या सदस्यता शुरू करेंगे, तो उससे पहले यह नीति अपडेट करेंगे और जहां ज़रूरी हो, आपकी सहमति लेंगे।

आपके अधिकार

आप हमें लिखकर अपनी दी हुई जानकारी देखने, सुधारने या मिटाने का अनुरोध कर सकते हैं, और दी हुई सहमति वापस ले सकते हैं। ईमेल: editor@scrtimes.com। हम आपकी जानकारी किसी को बेचते नहीं।

संपर्क

डेटा से जुड़े किसी भी सवाल के लिए: अश्विनी कुमार श्रीवास्तव, SCR Times, 26, सरोजिनी नगर, लखनऊ – 226301, editor@scrtimes.com