SCR को जानें

लखनऊ SCR के 6 जिले — लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली, बाराबंकी, उन्नाव

SCR में छह जिले हैं। इनमें पांच लखनऊ मंडल के और एक — बाराबंकी — अयोध्या मंडल का है। कुल आबादी करीब 2.29 करोड़ (जनगणना 2011)।

जानकारी जांची गई:

जिला मंडल आबादी (2011) लखनऊ से दिशा
लखनऊ लखनऊ 45,89,838 केंद्र
सीतापुर लखनऊ 44,83,992 उत्तर
हरदोई लखनऊ 40,92,845 उत्तर-पश्चिम
रायबरेली लखनऊ 34,05,559 दक्षिण-पूर्व
बाराबंकी अयोध्या 32,60,699 पूर्व
उन्नाव लखनऊ 31,08,367 दक्षिण-पश्चिम
कुल 2,29,41,300

ये आंकड़े 2011 की जनगणना के हैं, जो अब तक की आख़िरी प्रकाशित जनगणना है। नई जनगणना के आंकड़े आने पर यह तालिका अपडेट होगी।

हर जिले के पेज पर हम धीरे-धीरे तहसीलें, सड़कें, उद्योग, कॉलेज, अस्पताल और मास्टर प्लान की जांची हुई जानकारी जोड़ रहे हैं। जिलों की आपसी स्थिति SCR नक्शे पर देखें।