टूल्स

ज़मीन नाप कन्वर्टर — बीघा, बिस्वा, गज, वर्ग फ़ुट, एकड़, हेक्टेयर

एक इकाई में नाप डालें, बाकी सब इकाइयों में अपने आप दिखेगा।

बीघे का नाप अलग-अलग इलाकों में अलग होता है

बीघा का नाप एक जैसा क्यों नहीं

बीघा और बिस्वा पारंपरिक इकाइयां हैं और इनका नाप प्रदेश, जिले, यहां तक कि तहसील के हिसाब से बदलता है। आम तौर पर 1 बीघा = 20 बिस्वा माना जाता है, यह कन्वर्टर भी यही मानता है। अपनी ज़मीन के लिए सही नाप खतौनी, तहसील या लेखपाल से पुष्ट करें और फिर ऊपर डालें। सरकारी कागज़ों और रजिस्ट्री में अब आम तौर पर हेक्टेयर या वर्ग मीटर लिखा जाता है।

पक्के अनुपात

इकाई वर्ग फ़ुट में
1 वर्ग मीटर 10.764
1 वर्ग गज 9
1 एकड़ 43,560
1 हेक्टेयर 1,07,639

यह टूल आपके ब्राउज़र में चलता है; डाली गई कोई भी जानकारी हमारे पास नहीं आती।